फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किसान ने गले में फंदा कसकर दी जान, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 14 May 2026 08:18 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

उल्दन थाना इलाके में एक किसान ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
किसान ने की आत्महत्या।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उल्दन थाना इलाके के ग्राम खजुराहा में एक किसान ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। किसान की आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम खजुराहा-घाघरी निवासी भगवत नारायण मिश्रा (57) बुधवार सुबह रोजाना की तरह अपने घर से खेत की ओर निकले थे। लेकिन, काफी समय बीत जाने के बाद भी वह वापस नहीं लौटे। दोपहर तक घर न पहुंचने पर परिवार के लोगों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। इस बीच उनका शव खेत में लगे नीम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। यह देख परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

सूचना पर उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया। ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार भगवत नारायण मेहनती और शांत स्वभाव के किसान थे।
विज्ञापन


घटना के संबंध में उल्दन थाना प्रभारी जेपी यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, इसकी वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें