फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: जल्द शुरू होगा बीडा का एक्टिवेशन क्षेत्र, बोर्ड बैठक में विकास परियोजनाओं के लिए बजट का हुआ अनुमोदन

Sun, 29 Mar 2026 10:48 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बैठक में भू-अर्जन, सड़क, जल, विद्युत आपूर्ति और अन्य विकास कार्यों के संबंध में बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बोर्ड ने बीडा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बीडा कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में विकास से संबंधित अहम निर्णय लिए गए। कई योजनाओं, अवसंरचनात्मक परियोजनाओं और प्रशासनिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए बजट का अनुमोदन किया गया। अब जल्द ही एक्टिवेशन क्षेत्र शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


बीडा के एक्टिवेशन क्षेत्र में तात्कालिक एवं सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अहम प्रस्ताव का अनुमोदन किया गया। 220 केवी विद्युत उपकेंद्र, बबीना से एक्टिवेशन क्षेत्र तक 132 केवी की ट्रांसमिशन लाइन के निर्माण और 132/ 33 केवी विद्युत उपकेंद्र की स्थापना का कार्य उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन लिमिटेड के जरिये कराने का निर्णय लिया। इसके अलावा बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तावित बजट पर चर्चा की गई। बैठक में भू-अर्जन, सड़क, जल, विद्युत आपूर्ति और अन्य विकास कार्यों के संबंध में बजट प्रस्ताव प्रस्तुत किए गए। बोर्ड ने बीडा क्षेत्र के विकास कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें