फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी बार संघ चुनाव: वोटिंग के दौरान तैनात होगी पीएसी, 15 को होने वाले मतदान की तैयारियों में जुटे पदाधिकारी

Sun, 12 Oct 2025 08:37 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इस दौरान मतदान स्थान भी निर्धारित किए गए। चेयरमैन के मुताबिक पूर्व में तयशुदा समय नौ बजे से मतदान आरंभ होगा। शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा।
विज्ञापन
बैठक में एल्डरर्स कमेटी के सदस्य - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अधिवक्ता संघ के लिए 15 अक्तूबर को मतदान कराया जाएगा। मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। मतदान के दौरान कोई गड़बड़ी न होने पाए, इसके लिए भारी पुलिस बल के साथ ही पीएसी की भी तैनाती होगी। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि सुरक्षा के लिहाज से सभी इंतजाम किए जा रहे हैं। पीएसी को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस बल भी लगाया जाएगा। उधर, एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन प्रकाश नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें मतदान कराने की तैयारियों पर विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान मतदान स्थान भी निर्धारित किए गए। चेयरमैन के मुताबिक पूर्व में तयशुदा समय नौ बजे से मतदान आरंभ होगा। शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। बैठक में प्रभात कुमार शर्मा, रवि शंकर, राकेश भटनागर, केके गुप्ता, नंद किशोर बट्टा, अहसान उल्ला, अफजाल समेत अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें