फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी बार संघ चुनाव: पहले दो घंटे में 323 अधिवक्ताओं ने डाले वोट, भीतर जाने को लेकर अधिवक्ताओं में हुई झड़प

Wed, 15 Oct 2025 01:16 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बवाल और हंगामे की आशंका के चलते मतदान स्थल के आसपास पीएससी समेत भारी पुलिस बल तनाव किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
चुनाव के दौरान कचहरी में एसएसपी और पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला अधिवक्ता संघ के लिए मतदान बुधवार सुबह 10:00 बजे से आरंभ हुआ। बवाल और हंगामे की आशंका के चलते मतदान स्थल के आसपास पीएससी समेत भारी पुलिस बल तनाव किया गया है। एसपी सिटी प्रीति सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम समेत तमाम वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


एल्डर कमेटी अध्यक्ष पीएन द्विवेदी के मुताबिक मतदान के पहले 2 घंटे के दौरान कुल 323 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। पहले 2 घंटे के दौरान मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही हालांकि इस दौरान मतदान स्थल के भीतर जाने को लेकर कुछ अधिवक्ताओं के बीच झड़प हुई। पुलिस बल ने अधिवक्ताओं के समूह को भीतर नहीं जाने दिया। मतदान के लिए जाने वाले अधिवक्ताओं को मोबाइल लेकर जाने की भी इजाजत नहीं दी गई।
विज्ञापन



प्रमोद शिवहरे, सुरेश चंद्र अहिरवार ने अध्यक्ष पद के लिये दावेदारी की है।
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें