फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : सीपरी में प्रतिबंधित पिटबुल ने बछड़े को नोंचकर मार डाला, शिकायत पर मालिक के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 10 Aug 2023 12:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इसका दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने गो-पालक की तहरीर पर पिटबुल डॉग मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
पिटबुल नस्ल का कुत्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी के सीपरी बाजार इलाके में प्रतिबंधित पिटबुल ने एक बछड़े को नोंच-नोंचकर मार डाला। इसका दर्दनाक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में सीपरी बाजार पुलिस ने गो-पालक की तहरीर पर पिटबुल डॉग मालिक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


लखनऊ में बहुचर्चित पिटबुल डॉग मामला सामने आने के बाद से पूरे प्रदेश में इस नस्ल के कुत्तों को पालने का लाइसेंस जारी करने पर रोक लगा दी गई है। इसके बावजूद लोग चोरी-छिपे इनको घर में पाल रहे हैं। बुधवार को सीपरी बाजार के नालगंज निवासी बुजुर्ग महिला अपने पिटबुल डॉग को सड़क पर घुमा रही थी। इस दौरान वहां घूम रहे एक बछड़े को देखकर पिटबुल डॉग हिंसक हो गया। 



महिला से रस्सी छुड़ाकर वह बछड़े पर टूट पड़ा। देखते-देखते उसने बछड़े को नोंच-नोंचकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। कुछ देर में ही बछड़े की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ता भी पहुंच गए। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक डॉग मालिक के खिलाफ पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिटबुल, रॉट पिलर जैसे हिंसक डॉग घरों में पालना प्रतिबंधित है। इनके लाइसेंस नगर निगम नहीं बनाता है। ऐसे डॉग के घरों में मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. राघवेंद्र सिंह, पशु कल्याण अधिकारी, नगर निगम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें