फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पहली दफा रविवार को खुली रहीं बैंक शाखाएं, काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी

Mon, 28 Sep 2026 12:21 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

विरोध में तमाम बैंककर्मियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया हालांकि, देर-रात यह प्रस्तावित हड़ताल वापस ले गई।
 
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक में काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी। - फोटो : स्वयं
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन दिन की प्रस्तावित बैंक हड़ताल से पहले रविवार को बैंक शाखाएं खुलीं। बैंक कर्मियों के मुताबिक वित्तीय वर्ष के आखिरी दिन को छोड़कर पहली दफा रविवार को बैंक खोले गए। इसके विरोध में तमाम बैंककर्मियों ने काले कपड़े पहनकर काम किया हालांकि, देर-रात यह प्रस्तावित हड़ताल वापस ले गई।
विज्ञापन


 

एसबीआई में काले कपड़े पहनकर पहुंचे बैंककर्मी। - फोटो : स्वयं
रविवार को एसबीआई, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक समेत कई एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक समेत कई अन्य बैंक शाखाओं में ग्राहकों का कामकाज हुआ। हड़ताल के कारण अगले तीन दिनों तक बैंकिंग सेवाएं प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कारोबारियों ने भी जरूरी बैंकिंग काम रविवार को निपटाए।

 
विज्ञापन

बैंक ऑफ बड़ौदा, सीपरी बाजार - फोटो : स्वयं
यूनियन पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग कर रही है। 11 सितंबर को भी बैंककर्मी एक दिन की हड़ताल कर चुके हैं। उस दौरान 238 बैंक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ था हालांकि, देर-रात केंद्रीय यूनियन ने प्रस्तावित हड़ताल को वापस ले लिया। यूएफबीयू पदाधिकारी अशोक महावर ने बताया कि आईबीए और यूएफबीयू की उच्चस्तरीय बैठक में हड़ताल वापस लेने का फैसला हुआ है। उधर, हड़ताल को वापस लिए जाने से बैंक अफसरों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें