फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : बदमाशों ने बंगरा पीएनबी शाखा में घुसने का किया प्रयास, ताले तोड़े

विज्ञापन
बदमाशों ने ताले तोड़कर पीएनबी शाखा में घुसने का प्रयास किया। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
बदमाशों ने बंगरा पीएनबी शाखा में घुसने का किया प्रयास, ताले तोड़े
विज्ञापन

झांसी। उल्दन थाना क्षेत्र के बंगरा में स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में शुक्रवार रात बदमाशों ने घुसने का प्रयास किया। बैंक के बाहर लगे ताले तोड़ दिए। लोहे की खिड़की को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लेकिन अंदर जाने में कामयाब नहीं हो सके। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बंगरा में पंजाब नेशनल बैंक की शाखा है। शुक्रवार की रात बदमाशों ने बैंक में सेंध लगाने का प्रयास किया। बाहर लगे ताले तोड़कर अंदर जाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सके। बदमाशों ने बैंक के बाहर लगी लोहे की खिड़की भी क्षतिग्रस्त कर डाली। सफलता न मिलने पर बदमाश भाग निकले। शनिवार सुबह कर्मचारी बैंक पहुंचे तो ताले क्षतिग्रस्त देखकर सभी घबरा गए। खबर पाकर उल्दन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेकर बैंक में छानबीन की। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैमरों में नजर नहीं आए बदमाश
बैंक के बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कैमरों को खंगाला, लेकिन रात का अंधेरा होने के चलते उसमें कोई कैद नहीं हो सका। पुलिस अपने स्तर से बदमाशों का सुराग लगाने में जुटी हुई है। एसपी सिटी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें