फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी : लाखों का कर्ज होने पर खुद ही लापता हो गया था कारोबारी का पुत्र

विज्ञापन
पिछले दिनों लापता हुए रानीपुर के कारोबारी के पुत्र को पुलिस ने बरामद कर लिया है। - फोटो : ???? ????
विज्ञापन
झांसी : लाखों का कर्ज होने पर खुद ही लापता हो गया था कारोबारी का पुत्र
विज्ञापन

झांसी। एक फरवरी को लापता हुए रानीपुर निवासी कपड़ा कारोबारी के पुत्र को पुलिस ने दिल्ली से बरामद कर लिया है। पुलिस ने बताया कि कारोबारी का पुत्र जुआ में लाखों रुपये हार गया था। इससे उस पर दस लाख रुपये का कर्ज था। इससे परेशान होकर वह खुद ही घर से भाग गया था। देर रात पुलिस उसे मऊरानीपुर लेकर पहुंची। पुलिस ने पूछताछ करने के बाद शनिवार सुबह परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
रानीपुर निवासी संतोष गुप्ता का पुत्र सचिन (36) एक फरवरी की शाम अचानक लापता हो गया था। मोबाइल स्विच ऑफ मिलने पर परिजन चिंता में पड़ गए थे। खोजबीन के बाद भी पता न चलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी थी। तहरीर के बाद अपहरण का मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुट गई थी। मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाने के बाद पुलिस को दिल्ली में लोकेशन मिली थी। बृहस्पतिवार को मऊरानीपुर पुलिस की एक टीम दिल्ली गई थी। शुक्रवार सुबह पुलिस ने दिल्ली से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी करने पर पता चला कि वह जुआ खेलता था। वह काफी रुपये हार चुका था और उस पर लाखों रुपये कर्ज चढ़ गया था। परिजनों ने किसी तरह 20 लाख रुपये में समझौता भी करा दिया था। लेकिन, इसके बाद भी उसने जुआ खेलना जारी रखा। इस वजह से उस पर फिर कई लाखों का कर्ज हो गया था जिसे वह अदा नहीं कर पा रहा था। लगातार ब्याज बढ़ने के साथ ही उस पर करीब दस लाख रुपये कर्ज हो गया था। कर्ज देने वाले उसे परेशान कर रहे थे। परेशान होकर वह एक जनवरी को घर से भागकर दिल्ली चला गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें