फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: बीए के छात्र ने गले में फंदा कसकर दी जान, आत्महत्या का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट, पड़ताल में जुटी पुलिस

Sun, 31 May 2026 10:18 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

मृतक हरनारायण दो भाइयों में बड़ा था और उसकी दो बहनें हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
बीए के छात्र ने फांसी लगाकर दी अपनी जान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा थाना इलाके के ग्राम सिजारी बुजुर्ग में बीए के छात्र हरनारायण ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। उसके आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन


ग्राम सिजारी बुजुर्ग निवासी हरनारायण (22) पुत्र शत्रुघ्न सिंह बीए का छात्र था। रविवार को दोपहर उसके पिता गांव में किसी काम से बाहर गए थे। जबकि, मां व बहनें घर के अंदर सो रही थीं। दोपहर 2 बजे जब मां और बहनें सोकर उठीं और रसोई में गईं, तो वहां हरनारायण फंदे पर लटका था। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिजन आनन-फानन में युवक को फंदे से उतारकर मऊरानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दें कि मृतक हरनारायण दो भाइयों में बड़ा था और उसकी दो बहनें हैं। उसकी मौत के बाद से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन

घटना के संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। इसका कारण अब तक पता नहीं चल सका है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें