फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: सेना के डॉक्टर की राजधानी एक्सप्रेस में मौत

Thu, 26 May 2022 04:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची डॉक्टर की तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर आसपास के यात्रियों ने तुरंत कोच अटेंडर को इसकी सूचना दी। कोच अटेंडेंट ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन में डॉक्टर लाने को कहा।
विज्ञापन
राजधानी एक्सप्रेस(फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेना में तैनात एक सर्जन की राजधानी एक्सप्रेस में सफर के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई। उनकी ट्रेन के अंदर ही मौत हो गई। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन(झांसी) से उनका शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।

विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक दिल्ली के बहादुरगढ़ निवासी महेश चंद शर्मा (46) सेना में सर्जन पद पर तैनात थे। इन दिनों उनकी तैनाती हैदराबाद में थी। बुधवार को वह हैदराबाद जाने के लिए नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से राजधानी एक्सप्रेस बी 2 कोच में सवार हुए।

ट्रेन जैसे ही ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। यह देखकर आसपास के यात्रियों ने तुरंत कोच अटेंडर को इसकी सूचना दी। कोच अटेंडेंट ने वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन में डॉक्टर लाने को कहा।
विज्ञापन


ट्रेन के वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पहुंचने पर वहां मौजूद डॉक्टरों ने महेश चंद का परीक्षण किया। इसमें उन्होंने उनके मौत की पुष्टि कर दी। डॉक्टरों ने हार्ट अटैक की आशंका जताई है। जीआरपी ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें