फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: फसल बीमा योजना में सेंध लगाने वाले आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पुलिस कसेगी शिकंजा

Thu, 05 Feb 2026 10:02 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सांसद अनुराग शर्मा की जमीन पर फर्जीवाड़ा करके बीमा की रकम हड़पने के आरोपी उरई के डाकोर निवासी ऋतिक तिवारी को भी पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी।
विज्ञापन
बीमा में बेईमानी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में सेंध लगाने वाले 10 नामजद आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज होने के बाद पुलिस ने उन पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस इन आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


अमर उजाला ने पीएम फसल बीमा योजना में घपले का भंडाफोड़ किया था। इस खबर का संज्ञान लेकर उपनिदेशक (कृषि) महेंद्र पाल सिंह ने 17 दिसंबर को गरौठा थाने में सिमरधा निवासी मनोज कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, पूनम देवी, फूलन देवी, रेषू, भारती, रोशनी देवी, राममूर्ति, छविलाल एवं उमेश कुमार के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस दोबारा कसेगी शिकंजा
इन सभी पर दूसरे के खेतों की आराजी संख्या लगाकर बीमा की रकम हड़पने का आरोप है। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी घर छोड़कर भाग निकले। पुलिस उनका सुराग लगाने में जुटी हुई थी लेकिन इस बीच आरोपियों ने अग्रिम जमानत के लिए अर्जी दाखिल कर दी। हालांकि इसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद अब पुलिस दोबारा से उन पर शिकंजा कसने जा रही है।
विज्ञापन



सांसद की जमीन पर फर्जीवाड़ा
सीओ (गरौठा) देवेंद्र मिश्रा का कहना है कि पुलिस इस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, सांसद अनुराग शर्मा की जमीन पर फर्जीवाड़ा करके बीमा की रकम हड़पने के आरोपी उरई के डाकोर निवासी ऋतिक तिवारी को भी पुलिस अभी तक पकड़ नहीं सकी। उसके खिलाफ प्रेमनगर थाने में मामला दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें