फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: 20 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया पीडब्ल्यूडी कर्मी, कार्यालय के अंदर एंटी करप्शन टीम ने दबोचा

Tue, 13 Jan 2026 02:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

लिपिक सेवानिवृत्त कर्मचारी की ग्रेच्युटी एवं पेंशन लाभ की फाइल स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ते ही आरोपी लिपिक ने रिश्वत की रकम जमीन पर फेंकने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ।
विज्ञापन
कार्रवाई के बाद बाहर खड़े कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोक निर्माण विभाग के खंड तीन में कार्यरत वरिष्ठ लिपिक संतोष निरंजन को एंटी करप्शन टीम ने बीस हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। लिपिक सेवानिवृत्त कर्मचारी की ग्रेच्युटी एवं पेंशन लाभ की फाइल स्वीकृत कराने के एवज में रिश्वत ले रहा था। एंटी करप्शन टीम के हत्थे चढ़ते ही आरोपी लिपिक ने रिश्वत की रकम जमीन पर फेंकने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुआ। आरोपी लिपिक को गिरफ्तार कर कोतवाली ले जाया गया। बुधवार को उसे झांसी स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रभारी (एंटी करप्शन) शादाब खान ने बताया कि शिकायतकर्ता सीपरी बाजार निवासी राजेंद्र कुमार के पिता घनश्याम 31 अक्तूबर 2025 को लोक निर्माण विभाग में बेलदार पद से रिटायर हुए थे। 5.92 लाख रुपये ग्रेच्युटी का भुगतान कर दिया गया था जबकि 17 लाख रुपये का भुगतान शेष था। पेंशन की फाइल भी स्वीकृत होनी थी। राजेंद्र ने खंड तीन में तैनात पेंशन बाबू संतोष निरंजन निवासी बीएचईएल, खैलार (बबीना) से संपर्क किया। संतोष ने इस काम के एवज में 40 हजार रुपये रिश्वत मांगी। राजेंद्र ने एक साथ यह पैसा देने में असमर्थता जताई।


एंटी करप्शन ने बनाई थी 13 सदस्यों की टीम
संतोष रिश्वत की रकम कम करने को राजी नहीं हुआ। उसने दो किस्त में पैसा देने को कहा। मंगलवार को ऑफिस में पहली किस्त लेकर आने को कहा। पैसा न मिलने पर फाइल अटकाने की भी धमकी दी। राजेंद्र ने एंटी करप्शन से इसकी शिकायत कर दी। घूंस मांगने का मामला सामने आने पर एंटी करप्शन निरीक्षक श्याम सिंह, प्रभारी निरीक्षक शादाब खान की अगुवाई में 13 सदस्यों की टीम बनाई गई।
विज्ञापन


टीम को देख फेंक दी रुपयों की गड्डी
राजेंद्र दोपहर करीब एक बजे कार्यालय में बीस हजार की पहली किस्त लेकर पहुंचा। जैसे ही उसने यह पैसा संतोष को थमाया, वहां पहले से मौजूद टीम ने उसे पकड़ लिया। टीम की गिरफ्त में आते ही संतोष ने रुपयों की गड्डी जमीन पर फेंक दी लेकिन तब तक उसके हाथ में केमिकल लग गया था। धुलवाने पर हाथ लाल निकला। प्रभारी शादाब खान के मुताबिक आरोपी लिपिक को झांसी स्थित कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें