फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: जबलपुर में झांसी एएनटीएफ का बड़ा ऑपरेशन, 871 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 31 Oct 2026 02:41 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की झांसी यूनिट ने जबलपुर (मध्य प्रदेश) में बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने 871 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) की झांसी यूनिट ने जबलपुर, मध्य प्रदेश में बड़ी कार्रवाई की है। इस ऑपरेशन में 871 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है। बाजार में इसकी अनुमानित कीमत करीब 4.35 करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अलीगढ़ के थाना इगलास के नगला कलुआ निवासी धर्मवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पश्चिम बंगाल के दक्षिण दिनाजपुर निवासी विक्रम करमाकर भी पकड़ा गया है। एसएसपी विकास कुमार के अनुसार, जांच के दौरान एएनटीएफ टीम को एक नेटवर्क का पता चला। यह नेटवर्क अलीगढ़ से संचालित हो रहा था। 

टीम प्रभारी चंदन पांडेय की अगुवाई में सुराग मिलने पर ओडिशा से गांजे की बड़ी खेप निकलने की जानकारी मिली। एएनटीएफ टीम ने इस सूचना पर जबलपुर तक तस्करों का पीछा किया। शुक्रवार आधी रात के बाद जबलपुर पुलिस के साथ मिलकर घेराबंदी की गई। यह कार्रवाई गोसलपुर थाना क्षेत्र में एनएच-30 पर मुस्कुरा मोड़ के पास हुई। गांजे की खेप बरामद कर दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से कुल 871 किलो गांजा जब्त किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

यूपी और एमपी में सप्लाई की तैयारी
एएनटीएफ प्रभारी चंदन पांडेय ने प्रारंभिक पूछताछ के विवरण साझा किए। पूछताछ में पता चला कि बरामद गांजा उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के विभिन्न इलाकों में भेजा जाना था। आरोपी इसे अलीगढ़, झांसी, ललितपुर और मथुरा सहित आसपास के कई क्षेत्रों में खपाने की योजना बना रहे थे। यह खेप बड़े पैमाने पर इन राज्यों में वितरित की जानी थी।
विज्ञापन

अलीगढ़ से संचालित नेटवर्क
मुख्य आरोपी धर्मवीर सिंह अलीगढ़ का निवासी है। जांच से यह भी सामने आया कि गांजे की तस्करी का यह नेटवर्क अलीगढ़ से ही संचालित हो रहा था। धर्मवीर सिंह पहले भी ओडिशा में गांजा तस्करी के आरोप में पकड़ा जा चुका है। यह गिरफ्तारी इस बड़े नेटवर्क पर एक महत्वपूर्ण प्रहार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें