फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नगर निगम में सफाई कर्मियों ने किया प्रदर्शन, लंबित मांगों के जल्द भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

Sat, 13 Dec 2025 11:01 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

नगर निगम में लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबित देयकों का जल्द भुगतान किया जाए। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नगर निगम में लंबित मांगों को लेकर सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि लंबित देयकों का जल्द भुगतान किया जाए। जो भी समस्याएं हैं, उन्हें जल्द दूर किया जाए।
विज्ञापन


कर्मचारी नेता संजय चौहान ने महापौर से सफाई कर्मचारियों का मानदेय बढ़ाने की मांग की। कुंदनलाल ने आंदोलन को गति देने की अपील की। स्थायी नियमित सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरज चंडारिया ने समस्याओं को दूर करने की मांग की। उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अशोक प्याल ने कहा कि रिक्त पदों पर भर्ती और मृतक सफाई कर्मचारियों के लंबित भुगतान और सेवानिवृत्त सफाई कर्मचारियों के देयकों का जल्द भुगतान किया जाए। प्रदेश सचिव विकास वाल्मीकि ने भी लंबित मांगों को दूर करने की मांग की।

महापंचायत में निर्णय लिया गया कि सोमवार को नगर निगम के अधिकारियों को ज्ञापन दिया जाएगा। मांगों और समस्याओं का निराकरण न होने पर एक हफ्ते बाद आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान सूरज प्याल, लखनलाल, ओमप्रकाश, अशोक करोसिया, सुरेश ठेकेदार, सुभाष माते, महेश, प्रकाश चौधरी, चंद्रप्रकाश माते, नवलकिशोर प्याल, संजीव बबली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मांगों को लेकर प्रदर्शन करते सफाई कर्मचारी...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें