फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: दिवाली की पूजा के बाद युवक ने फंदे पर झूलकर दी जान, पत्नी बोली- कर्ज से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम

Wed, 22 Oct 2025 02:20 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

दीपावली की पूजा के बाद समथर की काशीराम कॉलोनी निवासी सुनील ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। अगले दिन सुबह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
गले में फंदा कसकर दी जान - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली की पूजा के बाद समथर की काशीराम कॉलोनी निवासी सुनील रायकवार (35) ने गले में फंदा कसकर जान दे दी। अगले दिन सुबह परिवार के लोगों को इसकी जानकारी हुई। पत्नी ने बताया कि सुनील पर कर्ज था, जिससे परेशान होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


समथर की काशीराम कॉलोनी निवासी सुनील मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। दीपावली की रात उसने परिवार के साथ पूजा की। इसके बाद वह कमरे में सोने चला गया। अगले दिन सुबह काफी देर तक बाहर न निकलने पर परिजनों ने उसे आवाज लगाई। लेकिन, कमरे के भीतर से कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई। कमरे की कुंडी अंदर से बंद थी। किसी तरह परिजनों ने कुंडी खोली तो सुनील अंदर पंखे के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। इससे परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

मृतक की पत्नी पूजा ने बताया कि सुनील पर कर्ज था, जिसकी वह अदायगी नहीं कर पा रहा था। इससे वह परेशान रहने लगा था। इसी परेशानी में उसने आत्महत्या कर ली। वहीं, समथर थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। हालांकि, पुलिस जांच कर रही है। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत एकत्र किए हैं।
विज्ञापन


बता दें कि मृतक के परिवार में पत्नी के अलावा दस साल की बेटी और छह साल का बेटा है। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल बना हुआ है। पति को याद कर पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही है। त्योहार पर हुई इस घटना से कॉलोनी का माहौल भी गमगीन बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें