फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में 10 मिनट फंसा रहा आठ साल का मासूम, बाहर निकलने की कोशिश में आई गंभीर चोट

Fri, 10 Oct 2025 10:59 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे दोनों भाई लिफ्ट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वह लिफ्ट के अंदर चला गया। लिफ्ट ऊपर जाने लगी। अचानक लाइट गुल होने से लिफ्ट बीच में बंद हो गई।
विज्ञापन
घायल मासूम बच्चा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बृहस्पतिवार शाम बिजली गुल होने से झांसी रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर लगी लिफ्ट में आठ साल का मासूम फंस गया। करीब 10 मिनट तक लिफ्ट बंद होने से वह तड़पता रहा। अंधेरे से घबराकर किसी तरह लिफ्ट का दरवाजा खोलकर बाहर कूद आया। इस हड़बड़ी में उसका पैर लिफ्ट बॉक्स में जा फंसा। उधर, बच्चे के लिफ्ट में फंसने की सूचना से हड़कंप मच गया। जीआरपी-आरपीएफ समेत डॉक्टर को स्टेशन पर बुला लिया गया। लिफ्टमैन की मदद से बच्चे को वहां से निकाला गया। उसके पांव में गहरी चोट लगी है।
विज्ञापन


चिरगांव की झुग्गी बस्ती निवासी बालक अपने भाई के साथ प्लेटफार्म पर मां पूजा का इंतजार कर रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शाम करीब 4:30 बजे दोनों भाई लिफ्ट के पास खेल रहे थे। इसी दौरान वह लिफ्ट के अंदर चला गया। लिफ्ट ऊपर जाने लगी। अचानक लाइट गुल होने से लिफ्ट बीच में बंद हो गई। बालक चिल्लाने लगा। बाहर निकलने की कोशिश में उसका पैर लिफ्ट बॉक्स में फंस गया। दर्द से वह जोर-जोर से रोने लगा। डिप्टी एसएस संजय तिवारी ने लिफ्टमैन को सूचना दी। लिफ्ट बंद करके बच्चे को बाहर निकाला गया। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, बच्चे को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें