फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: यूनिवर्सिटी के शिक्षकों का कारनामा, ठगने के लिए दिखाया युवाओं को बॉलीवुड का सपना

Tue, 12 Aug 2025 12:23 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में बहुत बड़ा फर्जीवाड़ा का मामला उजागर हुआ है। यहां पर युवाओं को बॉलीवुड का सपना दिखाकर अवैध उगाही की जा रही थी। फिलहाल मामले में विश्वविद्यालय ने जांच शुरू कर दी है कुलपति ने इसके लिए जांच कमेटी बनाई है।
 
विज्ञापन
बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों ने अवैध धन उगाही के लिए बहुत बड़ा खेल कर दिया है। युवाओं को ठगने के लिए बॉलिवुड का सपना दिखाया। विश्वनीयता बढ़ाने के लिए पोस्टर बैनर लगाकर प्रचार किया गया। हालांकि समय रहते इनका यह कारनामा उजागर हो गया है। कुलपति ने इस मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन कर दिया है।
विज्ञापन


बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय के कुछ शिक्षकों ने सिने ब्लो इण्टरटेनमेण्ट प्रालि के साथ मिलकर 'टिकट टू बॉलिवुड' नाम से प्रोग्राम लांच किया। युवाओं को सपना दिखाया कि यहाँ बेहतर करने पर उन्हें बॉलिवुड का टिकट थमाएगा। इन शिक्षकों ने इसमें धोखाधड़ी का मायाजाल भी फैला लिया। शिक्षको ने परिसर तथा अन्य स्थान पर पोस्टर व बैनर लगाकर प्रचार किया। विश्वविद्यालय परिसर में इसका पोस्टर लांच कराया, ताकि युवाओं में विश्वसनीयता बढ़े और वह अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराएं। बताया गया कि टिकट टू बॉलिवुड का रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा कराने के लिए के लिए विश्वविद्यालय के शिक्षक ने अपनी पत्नी का बैंक अकाउंट नंबर और क्यूआर कोड दे दिया। आरोप है कि इस घपले के लिए गोपनीय तरीके से खाता खोलकर अवैध उगाही शुरू कर दी, लेकिन यह मामला जल्दी ही खुल गया। कुलसचिव राजबहादुर ने विश्वविद्यालय की छवि खराब करने में शिक्षकों की भूमिका की जाँच करने के लिए समिति का गठन किया है। इसमें प्रौद्योगिकी विभाग के आचार्य प्रो. शिव कुमार कटियार, आचार्य प्रो. वीके सिंह, उप कुलसचिव (प्रशासन)। शेख अंजुम को शामिल किया गया है। कमेटी को 25 अगस्त तक जांच कर आख्या देने के लिए कहा गया हैं। इसकी जानकारी होने पर बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय तथा एक मीडिया ग्रुप ने युवाओं व छात्र-छात्राओं के हित में अपना अनुबंध निरस्त कर दिया। सिनो ब्लो प्रालि की चारु तलवार ने भी पूर्णिमा इण्टरटेनमेण्ट कम्पनी का क्यूआर कोड का उपयोग करने की जानकारी नहीं होने की लिखित सूचना देते हुए अपने को अलग कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें