फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप, परिजनों का हंगामा, प्रशासन ने कराया शांत

Mon, 08 Dec 2025 07:17 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी स्थिति साफ होने के बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज, झांसी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। कॉलेज प्रशासन की ओर से सारी स्थिति साफ होने के बाद परिजन शांत हो गए।
विज्ञापन


मोंठ निवासी एक महिला को पांच दिसंबर को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार रात में प्रसव पीड़ा होने पर चिकित्सकों और स्टाफ ने उसकी डिलीवरी करवाई। महिला ने बेटी को जन्म दिया। स्थिति गंभीर होने पर नवजात को निक्कू में भर्ती किया गया। इसी बीच परिजन आरोप लगाने लगे कि उनका बेटा हुआ है। करीब पौन घंटे तक मेडिकल कॉलेज में हंगामा चलता रहा।

एसआईसी डॉ. सचिन माहुर ने बताया कि नवजात के पिता के पहले से ही दो बेटे और एक बेटी हैं। परिजनों से किसी ने कहा था कि चौथा बच्चा भी बेटा होगा। इस पर ही उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया। जबकि, उस रात छह महिलाओं के प्रसव हुए और सभी ने बेटी को जन्म दिया। बाद में परिजन मान गए और मामला शांत हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी देते डॉ. सचिन माहुर...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें