सीपरी बाजार में नए थानेदार को तैनात कर दिया गया है। पुलिस लाइन से विनोद कुमार मिश्र को भेजा गया है। इसके पहले आनंद कुमार सिंह का सीपरी बाजार से स्थानांतरण कर दिया गया था। इसके बाद से थाना सीपरी बाजार का चार्ज खाली था।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्या ने तत्कालीन सीपरी बाजार थाना प्रभारी आनंद सिंह के खिलाफ अमर्यादित आचरण करने की शिकायत डीजीपी से कर दी थी। उसमें सीपरी बाजार थाना प्रभारी को निलंबित करने की मांग की गई। इस मामले ने भूचाल ला दिया। सोशल मीडिया पर प्रभारी मंत्री का पत्र वायरल हो गया। पुलिस अफसरों ने आनंद सिंह को निलंबित करने के बजाए बीच का रास्ता निकालते हुए 10 सितंबर को उनका तबादला एएचटीयू शाखा में कर दिया था।