फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तीन शादी करने वाले चिकित्सक के चौंकाने वाले राज, बैंक मैनैजर को भी बनाया हवस का शिकार

Sat, 10 Jan 2026 09:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

एक युवती ने सीएचसी में तैनात एक डॉक्टर पर चौंकाने वाला खुलासा किया है। युवती का कहना है उसके अलावा डॉक्टर दो और शादी कर चुका है। एक महिला बैंक मैनेजर को भी शादी का झांसा देकर हवस का शिकार बनाया है।
विज्ञापन
दुष्कर्म। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुखरायां (कानपुर देहात) स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डा. राजवीर सिंह के खिलाफ झांसा देकर दुष्कर्म करने एवं अश्लील वीडियो बनाकर धमकाने के आरोप में एक युवती ने महिला थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। चिकित्सक महिला बैंक मैनेजर से भी दुष्कर्म का आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी चिकित्सक राजवीर - फोटो : स्वयं
दुष्कर्म का विरोध करने पर कर ली शादी
मूल रूप से समथर थाना अंतर्गत एक गांव की युवती ने पुलिस को बताया कि वर्ष 2020 में उसकी जान पहचान जालौन के जुगराजपुरा गांव निवासी डा. राजवीर सिंह से हुई थी। राजवीर पहले से शादीशुदा था। उसने यह बात छिपाकर दोस्ती की। नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बना लिया। इसका विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान वह गर्भवती हो गई। कोविड काल में उसने शादी कर ली। पुत्री के जन्म के बाद अचानक राजवीर अलग रहने लगा। घर आने पर तमंचा दिखाकर जान से मार डालने की धमकी देता था। इस दौरान उसे अन्य युवतियों से उसके संबंध का पता चला। पीड़िता ने बताया कि उससे शादी होने के बाद वह एक और शादी कर चुका है।


बैंक मैनेजर को बनाया निशाना
वर्ष 2021 में आरोपी डा. राजवीर ने जनपद शाहजहांपुर के कोतवाली निवासी महिला बैंक मैनेजर से भी दोस्ती की थी। शादी करने का झांसा देकर उससे भी दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर बैंक मैनेजर को भी ब्लैकमेल करता था। परेशान होकर उसने शाहजहांपुर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।


कई युवतियों की जिंदगी से कर चुका खिलवाड़
आरोपी चिकित्सक के खिलाफ जालौन के रेंदर थाने में किसी अन्य महिला ने दहेज उत्पीड़न एवं जान से मारने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। दुष्कर्म पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने अन्य कई युवतियों को भी अपना शिकार बनाया है। हाल ही में उसने एक और युवती को शादी का झांसा देकर अपने झूठे प्रेमजाल में फंसा लिया है। सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम का कहना है कि आरोपी को तलाशा जा रहा है।


डॉक्टर राजवीर सिंह के बारे में बताती पीड़िता...

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें