फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पत्नी को मायके में छोड़ने के बाद जहर निगलकर दी जान, पिता को खेत में छटपटाता हुआ मिला

Sun, 01 Feb 2026 08:42 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

अनिल खेती किसानी करता था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी खंदरका गांव निवासी आराधना से हुई थी। परिवार में चार साल की बेटी रिया और एक साल का बेटा श्रेयांश है।
विज्ञापन
जहर निगलकर दी जान।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टहरौली के कल्याणपुरा गांव निवासी अनिल गौतम (28) ने पत्नी को मायके में छोड़ कर लौटने के बाद खेत में जहर निगल लिया। कुछ देर बाद उसके पिता संतराम के पहुंचने पर वह छटपटाता हुआ मिला। पिता ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसने दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिवार में रोना-पिटना मचा है।
विज्ञापन



परिजनों ने बताया कि अनिल खेती किसानी करता था। करीब पांच साल पहले उसकी शादी खंदरका गांव निवासी आराधना से हुई थी। परिवार में चार साल की बेटी रिया और एक साल का बेटा श्रेयांश है। बुधवार को वह पत्नी आराधना को मायके में छोड़ आया था। उसके बाद से वह घर में किसी से बात नहीं कर रहा था। परिजनों के पूछने पर भी उसने कोई बात नहीं बताई। शुक्रवार सुबह वह काम से जाने की बात कहकर निकला था। दोपहर को उसके पिता संतराम खेत में पहुंचे, यहां अनिल जमीन पर गिरकर छटपटा रहा था। उसके पास जहर की शीशी पड़ी हुई थी। आसपास के लोगों की मदद से वह उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां हालत में सुधार न होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने जहर निगलने की पुष्टि की। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया था। शनिवार तड़के उसकी मौत हो गई। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव के मुताबिक प्रारंभिक छानबीन में घरेलू कलह की बात सामने आई है। जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें