फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Magh Purnima: पुष्य नक्षत्र में माघ पूर्णिमा आज, सर्वार्थ सिद्धि के साथ प्रीति व श्रीवत्स योग भी रहेगा

Sun, 01 Feb 2026 08:37 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान करने, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, सूर्य देव एवं चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को सौभाग्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन
माघ पूर्णिमा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को माघ पूर्णिमा श्रद्धा से मनाई जाएगी। श्रद्धालु प्रयागराज संगम सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान-दान करेंगे। ओरछा तथा उनाव बालाजी की नदियों में श्रद्धालु स्नान कर अपने आराध्य देव के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन



ज्योतिषविद रजनी दीक्षित के अनुसार माघ पूर्णिमा पर स्नान-दान करने, भगवान विष्णु, मां लक्ष्मी, सूर्य देव एवं चंद्रदेव की पूजा-अर्चना करने से श्रद्धालुओं को सौभाग्य एवं आरोग्य की प्राप्ति होती है। रविवार को पुष्य नक्षत्र होने से रवि पुष्य योग का विशेष संयोग रहेगा। इसके साथ ही सर्वार्थ सिद्धि योग, प्रीति योग व श्रीवत्स योग रहेगा।


पवित्र नदी में स्नान का महत्व
  • माघ पूर्णिमा पर अपने आसपास किसी पवित्र नदी में स्नान जरूर करना चाहिए।
  • माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने से शुभ फलों में वृद्धि और अक्षय फल की प्राप्ति होती है। 
  • माघ पूर्णिमा पर गंगा स्नान के बाद भगवान विष्णु की विशेष रूप से पूजा करें। 
  • इससे सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें