फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पारिवारिक विवाद के बाद जहर निगलकर दी जान, चचेरे भाई को बताई जहर निगलने की बात

Thu, 07 May 2026 10:02 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों का कहना है कि छोटी-छोटी बात पर परमेश नाराज हो जाता था। कई बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था।
विज्ञापन
सुसाइड।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लहचूरा के सिजारी खुर्द गांव निवासी परमेश चंद्र (44) ने परिवार में आपसी विवाद के बाद जहर निगल लिया। अचेत हाल में परिजनों ने उसे मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परमेश खेती-किसानी करता था। वह शराब पीने का आदी था। इस वजह से अक्सर घर में विवाद होता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सोमवार को भी वह शराब पीकर घर आया था। इस बात को लेकर उसे टोकने पर घर में विवाद होने लगा। नाराज होकर परमेश कमरे में चला गया। अंदर जाकर उसने जहर निगल लिया। रात नौ बजे हालत खराब होने पर उसने अपने चचेरे भाई को जहर निगलने की बात बताई। रात में ही परिजन उसे लेकर मेडिकल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने भी जहर निगलने की पुष्टि की। परिजनों का कहना है कि छोटी-छोटी बात पर परमेश नाराज हो जाता था। कई बार पहले भी जान देने की कोशिश कर चुका था। उसकी मौत से पत्नी रानी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। उसके दो बेटे वासुदेव और मनोज पढ़ते हैं। नवाबाद थाना प्रभारी रवि श्रीवास्तव का कहना है कि जहर निगलने से मौत होने की बात सामने आई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें