फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: ताज के गंदे कोच में बन रही थी लस्सी, इंटरसिटी में बिक रहा था लोकल ब्रांड का पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। ट्रेनों में यात्रियों को दूषित खाद्य सामग्री परोसी जा रही है। बुधवार को खान-पान निरीक्षक की टीम के निरीक्षण के दौरान ताज एक्सप्रेस में गंदे कोच में लस्सी बनाई जाती मिली। इसमें गंदे पानी का इस्तेमाल किया जा रहा था। वहीं, उदयपुर इंटरसिटी में यात्रियों को लोकल ब्रांड का पानी 20 रुपये में बेचा जा रहा था। टीम ने यहां से मिली सभी खाद्य वस्तुओं को सील कर उसे जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सहायक वाणिज्य प्रबंधक वीरेंद्र सिंह की अगुवाई में टीम ने खजुराहो से उदयपुर जा रही इंटरसिटी एक्सप्रेस में लोकल ब्रांड के पानी की 180 बोतल, 12 पैकेट मट्ठा जब्त किए। वहीं, झांसी से दिल्ली जा रही ताज एक्सप्रेस में कैटरिंग निरीक्षक राजेश रायकवार की अगुवाई में टीम ने डी-4 कोच में लस्सी बनाते वेंडरों को पकड़ा। यहां गंदगी के बीच बोरी में भरी शक्कर व पॉलीथिन में रखी दही से लस्सी बना रहे थे। टीम ने सामान जब्त कर लिया। झांसी-बांदा मेमू में भी चेकिंग के दौरान बिना अनुमति के खाद्य पदार्थ बेचते पकड़े गए। टीम में सीसीआई साकेत शुक्ला, दिग्विजय सिंह, कैटरिंग इंस्पेक्टर राजेश यादव, अशोक रायकवार, डिप्टी सीटीआई अरुण सचान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें