फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी: रेलवे टिकिट बुकिंग का 70 लाख लेकर फरार आरोपी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, प्रबंधक ने दर्ज कराया था केस

Sun, 26 Oct 2025 10:11 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी रेलवे स्टेशन के टिकट घर से 69.78 लाख रुपये लेकर प्राइवेट कंपनी का कलेक्शन एजेंट अंशुल साहू चंपत हो गया था। आउटसोर्स कंपनी के प्रबंधक ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाना नवाबाद में अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झांसी पुलिस ने मुठभेड़ में रेलवे टिकट बुकिंग का 69.78 लाख रुपए लेकर फरार आरोपी को दबोच लिया है। मुठभेड़ में 26 वर्षीय अंशुल साहू घायल बताया गया है। वहीं, पुलिस ने उसके साथी 45 वर्षीय जीवन साहू को मौके से पकड़ा है। घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन


एसपी सिटी प्रीति सिंह ने बताया कि पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है, दूसरे को मौके पर ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने पकड़े गये आरोपियों के पास से बिना नंबर की कार, अवैध तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किये हैं। घायल आरोपी का नाम अंशुल साहू है उससे पूछताछ की जा रही है।

यह है मामला

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन के टिकट घर से 69.78 लाख रुपये लेकर प्राइवेट कंपनी का कलेक्शन एजेंट अंशुल साहू चंपत हो गया था। उसे यह पैसा बैंक में जमा करना था लेकिन उसने पैसा जमा नहीं किया। आउटसोर्स कंपनी के प्रबंधक ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ थाना नवाबाद में अमानत में खयानत समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस आरोपी को तलाशने में जुट गई थी। कंपनी मैनेजर गौतम गर्ग ने पुलिस को बताया कि स्टेशन पर 10 से 12 अक्तूबर तक टिकट बिक्री के कुल 69,78,642 रुपये थे। सोमवार को यह पैसा एसबीआई की शाखा में जमा कराने के लिए अंशुल निकला लेकिन देर शाम तक बैंक में पैसा जमा नहीं हुआ। ग्वालियर से कंपनी के अधिकारी यहां बुलाए गए। उन लोगों ने अंशुल की तलाश शुरू की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ था। कंपनी ने नवाबाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह सुनिये...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें