फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बिजली पोल में उतरे करंट से गाय की मौत, स्थानीय लोगों में आक्रोश, बबीना क्षेत्र का मामला

Sat, 04 Jul 2026 12:01 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

लोगों का कहना है कि खंभे में करंट उतरने की पहले ही शिकायत कर दी गई थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। बिजली विभाग की लापरवाही के चलते हादसा हुआ है।
विज्ञापन
खंभे के पास मृत पड़ी गाय। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना क्षेत्र में बुध बाजार के पास स्थित बिजली के खंभे में करंट उतरने से गाय उसकी चपेट में आ गई और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मामले को लेकर पहले ही विभाग से शिकायत की गई थी लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। समय रहते यदि कार्रवाई की गई होती तो बेजुबान जानवर की मौत न होती।
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी देखने को मिली। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि जल्द ही खंभे की मरम्मत नहीं की गई तो किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता। लोगों ने विभाग से तत्काल करंटयुक्त खंभे को सुरक्षित कराने, पूरे क्षेत्र में बिजली के खंभों की जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और लोग करंट वाले खंभे से दूर रहने की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें