फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बीकेडी में शुरू हुई अभ्युदय कोचिंग की कक्षाएं, 150 अभ्यर्थी कर रहे तैयारी

Wed, 29 Jul 2026 01:06 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

इसके लिए योग्य शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया गया है, जिसमें 18 शिक्षक शामिल हैं। 
विज्ञापन
बीकेडी, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कई हफ्तों से चल रही आवेदन और चयन प्रक्रिया के बाद बुंदेलखंड डिग्री कॉलेज (बीकेडी) में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। इसके तहत चयनित डेढ़ सौ अभ्यर्थियों की नियमित कक्षाएं लगने लगी हैं। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा इसके लिए योग्य शिक्षकों का एक पैनल तैयार किया गया है, जिसमें 18 शिक्षक शामिल हैं। सभी शिक्षकों के अध्यापन कार्य के दिन पहले से ही निश्चित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


बीकेडी परिसर में संचालित होने वाली इन कक्षाओं का समय प्रतिदिन अपराह्न 3:00 से शाम 6:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। अभ्युदय कोचिंग के समन्वयक सतीश चंद्र पांडेय के मुताबिक, कॉलेज में संचालित इस कोचिंग में कक्षाएं सुचारू रूप से शुरू हो चुकी हैं। प्रत्येक शिक्षक को अभ्यर्थियों के मार्गदर्शन के लिए डेढ़ घंटे का वक्त दिया जा रहा है, ताकि युवाओं को विषय के बारे में विस्तृत और गहरी जानकारी मिल सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें