फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: अपने भाई के साथ सैलून आई युवती को अगवा कर ले गए कार सवार, मामला दर्ज कर पुलिस तलाश में जुटी

Mon, 25 May 2026 06:22 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना सदर बाजार, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सदर बाजार इलाके से रविवार दोपहर युवती को सैलून के बाहर से कार सवार युवक अगवा कर ले गए। इसका पता चलने पर युवती के पिता ने तुरंत पुलिस को बताया। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास नाकेबंदी करके तलाश शुरू कराई। पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी भी दर्ज की है।
विज्ञापन


उन्नाव गेट बाहर निवासी गया प्रसाद ने पुलिस को बताया कि रविवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी शिल्पी घावरे अपने भाई के साथ डिवाइन सैलून गई थी। आरोप है कि सैलून कर्मचारी अमन शर्मा ने अपने भाई नमन शर्मा की मदद से सैलून के पीछे वाले गेट के सहारे दतिया निवासी प्रमोद गौतम उर्फ शेरा को अंदर बुला लिया। आरोपी उसकी बेटी को कार से जबरन अगवा कर ले गए। पिता ने आरोप लगाया कि आरोपी पहले भी उन्हें जान से मारने की धमकी दे चुका है। आरोपी ने युवती का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म और हत्या करने की धमकी दी थी। सदर बाजार थाना प्रभारी महेश चंद के मुताबिक तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें