फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: मुंबई ले जाकर युवक ने किया किशोरी का शारीरिक शोषण, पुलिस के डर से बिहार की ट्रेन में बैठा दिया

Wed, 27 May 2026 12:40 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

झांसी में जीआरपी की नजर किशोरी पर पड़ी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशोरी की मांग भरकर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद आरोपी उसे दिल्ली से मुंबई ले गया। आरोप है कि मुंबई में उसका शारीरिक शोषण किया। इधर, किशोरी के पिता ने जब युवक के खिलाफ थाने में शिकायत की तो घबराए आरोपी ने किशोरी को बिहार उसके घर भेजने के लिए ट्रेन में बैठा दिया। झांसी में जीआरपी की नजर किशोरी पर पड़ी तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल किशोरी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन


बिहार बक्सर निवासी और दिल्ली में नौकरी कर रहे पिता की 14 वर्षीय बेटी को वहीं के एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाया और सप्ताह भर पूर्व उसे मुंबई ले गया। किशोरी के मुताबिक युवक ने उसकी मांग भरकर शादी का झांसा दिया। वहां कई दिनों तक शारीरिक शोषण किया। हाल ही में लेकिन आरोपी को अपने खिलाफ की गई शिकायत का पता तो उसने किशोरी को बिहार जाने वाली ट्रेन में बैठा दिया।

मंगलवार को स्टेशन पर जीआरपी की नजर किशोरी पर पड़ी और पूछताछ के बाद मामला सामने आया। रेलवे पुलिस ने किशोरी के पिता को बुलाया तो पता चला कि वह मूलरूप से बिहार निवासी हैं और दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करते हैं। वहीं पर युवक की मुलाकात उनकी बेटी से हुई थी। फिलहाल किशोरी को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें