फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, साथी घायल, गमी में शामिल होने जा रहे थे दोनों

Tue, 31 Mar 2026 07:29 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

भसनेह के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने बाइक में टक्कर मार दी, जिस पर सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया।
 
विज्ञापन
मृतक मानवेंद्र की फाइल फोटो - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को गुरसराय थाना इलाके में हार्वेस्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि, उसका साथी घायल है। दोनों गमी में शामिल होने जा रहे थे। इसी दरम्यान ग्राम भसनेह के पास हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन


ग्राम सिर्वों निवासी मानवेंद्र (27) पुत्र मोहनलाल और छत्रपाल (30) पुत्र शिवनंदन अहिरवार मऊरानीपुर के स्यावनी में किसी परिचित के यहां गमी में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। इसी दरम्यान ग्राम भसनेह के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार हार्वेस्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन दोनों घायल को गुरसराय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. हरनारायण राजपूत ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि, घायल छत्रपाल का उपचार जारी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें