फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: सड़क हादसे में डिवाइडर से टकराकर घायल युवक ने तोड़ा दम, दिल्ली में कराया गया था भर्ती

Wed, 08 Oct 2025 01:31 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक को तलाश रही है।
 
विज्ञापन
एंबुलेंस, सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीपरी बाजार स्थित सरवारिया स्वीट के पास तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर घायल हुए कुशाग्र शर्मा ने उपचार के दौरान सोमवार देर रात दिल्ली में दम तोड़ दिया। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। परिजनों ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ सीपरी बाजार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से वाहन चालक को तलाश रही है।
विज्ञापन



मसीहागंज में होटल हाईवे के पीछे रहने वाले कुशाग्र शर्मा के परिजनों का कहना है कि 29 सितंबर को किसी काम से स्कूटी लेकर वह बाहर निकला था। सरवारिया स्वीट के पास पहुंचने पर पीछे से आए एक वाहन ने उसकी स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। कुशाग्र उछलकर डिवाइडर से जा टकराया। उसके सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में गहरी चोट आई। उसे नाजुक हाल में दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव झांसी लाया गया। सीपरी बाजार थाना प्रभारी विनोद मिश्रा के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें