फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : बीमारी से परेशान युवक ने लगाई फांसी, कुछ दिनों से था मानसिक तनाव में

Thu, 11 Sep 2025 03:17 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

पिता राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और शिवम घर पर मजदूरी व खेती-किसानी करके परिवार का सहारा बना हुआ था।
विज्ञापन
मृतक शिवम यादव - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एरच थाना क्षेत्र के ग्राम करगुवा खुर्द में गुरुवार सुबह लगभग 9:30 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। 23 वर्षीय शिवम यादव पुत्र रामदास यादव ने बीमारी और डिप्रेशन के चलते घर के पास बने बेड़ा में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।युवक को फंदे पर लटका देखा मां की चीख निकल गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने तुरंत नीचे उतारा। परिजनों के अनुसार, उस समय उसकी सांसें चल रही थीं। आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुरसराय लाया गया, जहां स्वास्थ्यकर्मी नमन और चिकित्सक डॉ. देवेंद्र बरया ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी। परिजनों ने बताया कि मृतक शिवम परिवार में बहन-भाई में छोटा था। उसकी बड़ी बहन की शादी हो चुकी है, जबकि शिवम अविवाहित था। पिता राजस्थान में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं और शिवम घर पर मजदूरी व खेती-किसानी करके परिवार का सहारा बना हुआ था। शिवम की असमय मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें