फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: तलवार लेकर पटरी पर कूदे निहंग सिख ने रोकी दूरंतो एक्सप्रेस, साथियों के समझाने पर ट्रेन में हुआ सवार

Sat, 29 Aug 2026 08:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दूरंतो एक्सप्रेस के सामने तलवार लिए खड़ा सिख। - फोटो : सोशल मीडिया, वायरल वीडियो।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म पर शुक्रवार रात आई दूरंतो एक्सप्रेस में सवार निहंग सिख अचानक तलवार लेकर पटरी पर कूदकर गाड़ी के सामने खड़ा हो गया। ट्रेन ड्राईवर ने जब निहंग सिख पर पटरी पर खड़ा देख स्टॉफ ने उसे हटाने का प्रयास किया, लेकिन उसके ना हटने पर ट्रेन में मौजूद अन्य सिख यात्रियों के समझाने पर वह इंजन के सामने से हटा। इसके बाद गाड़ी रवाना हो सकी। पूरी घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


हजरत निजामुद्दीन-सिकंदराबाद दूरंतो एक्सप्रेस (12286) रात करीब 8:42 बजे झांसी स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर आई। इससे पहले कि ट्रेन रुकती, तभी अचानक एक निहंग सिख हाथ में तलवार लेकर पटरी पर कूद गया और इंजन के सामने तलवार लहराने लगा। यह देख चालक ने गाड़ी को ब्रेक लगाकर रोका और निहंग सिख को हटने के लिए कहा। लेकिन उसके ना मानने पर यात्रियों की भीड़ जुटने लगी। इसी बीच दो सिख यात्री मौके पर पहुंचे व निहंग सिख से बातकर उसे समझा-बुझाकर प्लेटफार्म पर चढ़ाकर गले लगाया। कोच में निहंग सिख के सवार होने के बाद गाड़ी सिकंदराबाद के लिए रवाना हुई। करीब 10 मिनट तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे का प्लेटफार्म पर मौजूद यात्री वीडियो बनाते रहे। इस दौरान मौके आरपीएफ और जीआरपी का कोई जवान मौजूद नहींं था। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। संवाद न्यूज एजेंसी ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि निहंग सिख दूरंतो एक्सप्रेस में सवार था। उसका आपस में ही विवाद हुआ था, इससे नाराज होकर वह तलवार लेकर ट्रेन से उतरकर इंजन के सामने पटरी पर खड़ा हो गया था। निहंग सिख को उसके साथियों ने समझा-बुझाकर प्लेटफार्म पर चढ़ाकर उसे साथ ले गए। आरपीएफ सीसीटीवी कैमरे के जरिए पहचान कर रही है। पहचान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें