फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कच्चा मकान भरभराकर गिरा, मलबे में दबकर दंपति समेत तीन घायल

Sun, 31 Aug 2025 10:10 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रात में पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। सुबह चार बजे अचानक मकान का छप्पर भरभरा कर गिर गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर प्रशासन और स्थानीय लोग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना पूछ अंतर्गत ग्राम कायला में रविवार तड़के सुबह बड़ा हादसा हो गया। करीब चार बजे एक कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में दबकर गृहस्वामी मंगल सिंह पाल (60), उनकी पत्नी उषा देवी (55), पुत्री रश्मि (35) पत्नी महेंद्र व रश्मि के दो मासूम बेटे कनिष्क (3) और कारस (डेढ़ वर्ष) घायल हो गए। चीख-पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीणों ने किसी तरह सभी को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया।

विज्ञापन


 

Trending Videos

घायलों को अस्पताल ले जाते हुए - फोटो : संवाद
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने गंभीर रूप से घायल मंगल सिंह, उनकी पत्नी उषा देवी और पुत्री रश्मि को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। दोनों बच्चों की स्थिति सामान्य होने के कारण उनका उपचार मोंठ अस्पताल में ही किया गया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन व ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई।

घायल के भतीजे उमेश पाल ने बताया कि मकान काफी पुराना व कच्चा बना था। रात में पूरा परिवार एक ही कमरे में सो रहा था। सुबह चार बजे अचानक छप्पर भरभरा कर गिर गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया। कुछ दिन पहले रश्मि अपने मायके आई हुई थीं और उनके दोनों बच्चे भी साथ थे। यदि ग्रामीण समय पर मदद न करते तो बड़ा हादसा हो सकता था।

 
विज्ञापन

परिजनों से बात करते एसडीएम - फोटो : संवाद
सूचना मिलते ही मोंठ एसडीएम अवनीश तिवारी मौके पर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों की स्थिति की जानकारी ली और झांसी मेडिकल कॉलेज प्रशासन से संपर्क कर तीनों गंभीर घायलों को वहां भर्ती कराने की व्यवस्था कराई। इसके बाद एसडीएम ने गांव कायला  पहुंचकर ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। उन्होंने राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजने के निर्देश दिए तथा आश्वासन दिया कि पीड़ित परिवार को हर संभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि बारिश के चलते कच्चे मकान कमजोर हो गए हैं, जिससे इस प्रकार के हादसों की आशंका बनी रहती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि जर्जर मकानों में रहने से बचें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें