इलाहाबाद बैंक चौराहे के पास स्थित एक स्पा सेंटर में प्रेमी संग पहुंची युवती ने जमकर तोड़फोड़ की। वहां करीब 45 मिनट तक हंगामा होता रहा। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग निकले। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्पा सेंटर में युवती समेत दो युवक पहुंचे थे। आरोपियों ने कांच का गेट, टेबिल एवं टीवी सहित वहां रखा सामान तोड़ दिया।
स्पा संचालक का कहना है कि युवती के साथ उसका पैसों के लेनदेन का लेकर कुछ विवाद है। इस वजह से दो दिन पहले वह अपने प्रेमी के साथ आई थी। उस दौरान भी युवती ने विवाद किया था। नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी का कहना है कि किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। जल्द ही स्पा सेंटरों का सत्यापन कराया जाएगा।