फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कई युवतियों को सिखाया अपना हुनर, बना दिया आत्मनिर्भर

Wed, 27 Aug 2025 10:10 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

घर पर ही बेकरी उत्पाद बनाकर उन्हें विक्रय करना शुरू किया तो घरवालों ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब ऑर्डर बढ़ने लगे तो उन्होंने घर के नजदीक ही अनिका बिग बेकरी शॉप नाम से दुकान खोली।
विज्ञापन
केक - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तरह-तरह के बेकरी उत्पाद और व्यंजन बनाने के शौक ने नेहा अग्रवाल को बेकरी व्यवसायी बना दिया। पांच साल पहले उन्होंने घर से ही बेकरी उत्पाद बनाकर विक्रय करना शुरू किया। लोगों को स्वाद भाने लगा तो ऑर्डर भी बढ़ गए। इसके बांद नेहा ने अनिका दी बिग बेकरी शॉप खोलकर व्यवसाय शुरू किया। वह लड़कियों को भी बेकरी उत्पाद का प्रशिक्षण देती हैं।
विज्ञापन


पानी वाली धर्मशाला निवासी नेहा अग्रवाल बताती हैं कि परास्नातक की पढ़ाई के पूरी होते ही इनकी शादी हो गई। उनके आंखों में 'अपना व्यवसाय शुरू करने का सपना था लेकिन घर की जिम्मेदारियों और धनाभाव में वह ऐसा नहीं कर सकीं। वह बताती हैं कि लॉकडाउन के दौरान घर में तरह-तरह के केक, पेस्ट्री वगैरह तैयार करती थीं। इसका स्वाद सबको भाता था। यहीं से उन्हें होम बेकर बनने का ख्याल आया। उन्होंने घर पर ही बेकरी उत्पादं बनाकर उन्हें विक्रय करना शुरू किया तो घरवालों ने गंभीरता से नहीं लिया लेकिन जब ऑर्डर बढ़ने लगे तो उन्होंने 2023 में घर के नजदीक ही अनिका बिग बेकरी शॉप नाम से दुकान खोली।

नेहा बताती हैं कि वह अब भी घर पर ही उत्पाद तैयार करती हैं। वेडिंग केक हो या इंगेजमेंट केक और अन्य उत्पाद, इसके सभी मैटेरियल को तैयार करती हैं। हालांकि व्यवसाय में पूरा दिन बीत जाता है लेकिन आमदनी भी होती है। वह अन्य लड़कियों को भी बेकरी उत्पाद बनाने का प्रशिक्षण देती हैं। कई लड़कियों ने उनकी राह पकड़ते हुए होम बेकर का काम भी शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें