फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi : कार चलाना सीख रही युवती ने महिला को कुचला... मौत, गाड़ी पर लिखा है- मध्य प्रदेश शासन

Sat, 28 Dec 2024 12:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद युवती कार छोड़कर भाग निकली। कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शुक्रवार शाम घर से सब्जी लेने निकली महिला को कार चलाना सीख रही युवती ने कुचल डाला। हादसे में महिला की मौत हो गई। हादसे के बाद युवती कार छोड़कर भाग निकली। कार पर मध्य प्रदेश शासन लिखा हुआ है। हादसे की सूचना मिलने पर सीपरी बाजार पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी युवती की तलाश शुरू कर दी। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी है।

विज्ञापन


एयरफोर्स से सेवानिवृत्त चंद्रप्रताप कुशवाहा पत्नी राधा कुशवाहा (53) परिवार के साथ थाना सीपरी बाजार के गणेश चौराहे के पास रहते हैं। उनका पुत्र सचिन तपन साइबर कैफे चलाता है। शुक्रवार शाम करीब चार बजे राधा सब्जी खरीदने को पैदल गणेश चौराहे की ओर जा रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है जैसे ही वह गणेश चौराहा के करीब पहुंची, पीछे से एक तेज रफ्तार कार आई। उसने पहले सड़क किनारे लगे चाऊमीन के ठेले में टक्कर मारी। इसके बाद राधा को कुचलते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार के नीचे राधा फंस गई। कार एक युवती चला रही थी। उसके बगल में महिला बैठी थी। हादसे के बाद दोनों कार से उतरीं।
विज्ञापन


महिला ने लोगों को बताया कि युवती कार चलाना सीख रही है। इस वजह से हादसा हो गया। हादसे से वहां चीख पुकार मच गई। शोर-शराबे के बीच दोनों वहां से निकल भागीं। राधा के परिजन भी कुछ देर में वहां पहुंच गए। राधा को कार के नीचे से निकालकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा गया। यहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में ले लिया। थाना प्रभारी अखिलेश द्विवेदी के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की तलाश की जा रही है।

शादी की तैयारियों में जुटा था परिवार
राधा के परिवार में शादी की तैयारियां चल रही थीं। परिजनों के मुताबिक 19 जनवरी को उनके भतीजे की शादी थी। पूरा परिवार इन दिनों उसकी तैयारी कर रहा था। हादसे के बाद से परिवार में मातम छा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें