फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: झांसी में सब्जी दुकान पर जेसीबी चलाने का मामला, संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त; दस्ता प्रभारी पर गिरी गाज

Fri, 27 Dec 2024 09:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

झांसी में सब्जी दुकान पर जेसीबी चलाने के मामले में संविदा कर्मी की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। वहीं दस्ता प्रभारी पर भी कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
बुलडोजर (सांकेतिक) JCB (Demo) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के झांसी में सीपरी बाजार स्थित चित्रा चौराहे और पानी की टंकी के समीप फुटपाथ पर सब्जी बेच रहे सब्जी विक्रेताओं की दुकान पर जेसीबी चलाने के मामला तूल पकड़ रहा है। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने  का संज्ञान लिया है। उनके निर्देश पर अतिक्रमण रोधी दस्ता प्रभारी बृजेश वर्मा को हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


संविदाकर्मी सुदेश सिंह की सेवाएं समाप्त कर दी गईं हैं। उन्होंने नगर निगम कर्मियों के इस असंवेदनशील व अमानवीय कृत्य पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पटरी विक्रेताओं के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने कहा कि यह कृत्य प्रभारी अतिक्रमण रोधी दस्ता द्वारा नगर निगम के उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाए बगैर किया गया है, जो घोर लापरवाही को दर्शाता है।

 हटाते समय पूरी संवेदनशीलता बरती जाए

मंत्री ने सभी निकाय कर्मियों को सख्त निर्देश दिया है कि सड़क किनारे जीविकोपार्जन करने वाले पटरी विक्रेताओं और ठेला-खोमचा लगाने वाले दुकानदारों को हटाते समय पूरी संवेदनशीलता बरती जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें