फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: चेकिंग में 265 यात्रियों से वसूला 156955 रुपये जुर्माना, पांच प्रमुख ट्रेनों में चला अभियान

Sat, 23 May 2026 01:22 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी की मौजूदगी में जीआरपी व आरपीएफ के साथ एसीएम वीरेंद्र सिंह ने टीमों के साथ मुस्तरा स्टेशन पहुंचकर टिकट चेकिंग अभियान चलाया।
विज्ञापन
रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी की मौजूदगी में मुस्तरा स्टेशन पर चला टिकट चेकिंग अभियान। - फोटो : विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेलवे मजिस्ट्रेट चेकिंग के दौरान शुक्रवार मुस्तरा स्टेशन पर हड़कंप मचा रहा। चेकिंग में 265 यात्रियों को पकड़कर उनसे 156955 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
विज्ञापन


रेलवे मजिस्ट्रेट प्रतीक त्रिपाठी की मौजूदगी में जीआरपी व आरपीएफ के साथ एसीएम वीरेंद्र सिंह ने टीमों के साथ मुस्तरा स्टेशन पहुंचकर टिकट चेकिंग अभियान चलाया। लखनऊ इंटरसिटी (11109), यशवंतपुर-गोरखपुर एक्सप्रेस (22534), झांसी-कानपुर मेमू (64607), गोरखपुर एक्सप्रेस (11079), एलटीटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20104) में बिना टिकट यात्रा करते हुए 137 यात्रियों से 130040 रुपये के अलावा जनरल व स्लीपर कोच का टिकट लेकर थर्ड एसी कोच में सवार 80 यात्रियों को पकड़कर उनसे जुर्माने के रूप में 26915 रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें