फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: नवविवाहिता को लेकर जा रही कार बाइक से टकराने के बाद पेड़ से टकराई, एक की मौत, दस घायल

Fri, 05 Dec 2025 04:42 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

नवविवाहिता को लेकर जा रही चार पहिया वाहन बाइक से टकराते हुए पेड़ से टकरा गई। हादसे में एक की मौत हो गई है और करीब दस लोग घायल बताये जा रहे हैं। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना मऊरानीपुर इलाके के कदौरा घाटकोटरा सड़क मार्ग पर चार पहिया वाहन तथा बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक की युवक की मौत हो गई है। करीब दस लोग घायल बताये जा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

मृतक चंदन - फोटो : संवाद
जिला जालौन के कोंच कस्बा से नवविवाहिता को लेकर एक चार पहिया वाहन कदौरा गांव जा रही थी। इसी दौरान गांव से पहले ही सर्विस रोड पर आ रही बाइस से जोरदार भिड़ंत हो गई। बाइक से टकराती हुई कार पेड़ से जा टकराई। हादसे में करीब दस लोग घायल हो गए। चीख-पुकार सुन स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ितों को मऊरानीपुर सामुदायिक अस्पताल पहुंचाया। कुछ की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज रिफर कर दिया। जिसमें रास्तें में ही 25 वर्षीय चंदन की मौत हो गई है। अन्य लोगों का उपचार जारी है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें