फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: कानपुर से इंदौर जा रही बस बनी आग का गोला, खिड़कियां तोड़कर बाहर कूदे यात्रियों ने बचाई अपनी जान

Mon, 25 May 2026 11:02 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

आग लगने के समय सभी यात्री सो रहे थे। चालक के शोर मचाने पर यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कूदे और किसी तरह जान बचाई। बस के अंदर खाना पकाने के छोटे सिलिंडर भी रखे हुए थे। वह भी ब्लॉस्ट हो गए।
 
विज्ञापन
आग लगने के बाद क्षतिग्रस्त हुई बस। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर से इंदौर जा रही समय शताब्दी की लग्जरी एसी बस में शार्ट सर्किट से सोमवार तड़के सीपरी बाजार के नंदनपुरा मुक्तिधाम के पास अचानक से आग लग गई। थोड़ी ही देर में आग ने पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के समय सभी यात्री सो रहे थे। चालक के शोर मचाने पर यात्रियों ने खिड़कियां तोड़कर कूदे और किसी तरह जान बचाई। हादसे में यात्रियों के सामान जलकर पूरी तरह नष्ट हो गया। बस के अंदर खाना पकाने के छोटे सिलिंडर भी रखे हुए थे। वह भी ब्लॉस्ट हो गए।
विज्ञापन


यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई
कानपुर (फजलगंज) से रविवार रात करीब नौ बजे एसी बस (यूपी 78 डीएन 6336) इंदौर के लिए रवाना हुई। बस में कुल 20 यात्री सवार थे।तड़के करीब ढाई बजे बस झांसी के इलाइट चौराहा से होते हुए सीपरी बाजार के नंदनपुरा के रास्ते झांसी-शिवपुरी हाइवे की ओर जा रही थी। बस चालक राजेश विश्वकर्मा और क्लीनर अनिल ने पुलिस को बताया कि नंदनपुरा मुक्तिधाम के पास ब्रेकर पर झटका लगने के बाद बस के अंदर की लाइट अचानक से बंद हो गई। उस समय अधिकांश यात्री अपनी सीटों पर सो रहे थे। राजेश ने बस को तुरंत रोक दिया। दोनों ने जांच-पड़ताल के लिए जैसे ही बैटरी बॉक्स खोला, उससे धुआं निकलने लगा। कुछ देर में आग फैलने लगी। यह देख राजेश खतरा भांप गया। उसने तुरंत शोर मचाते हुए यात्रियों को जगाना शुरू किया। तब तक आग ने बस को अपनी चपेट में ले लिया। आग फैलती देख यात्रियों में खलबली मच गई। यात्रियों ने खिड़की से कूदकर जान बचाई।

दूसरी बस से भेजे गए यात्री
सूचना मिलने पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी राज किशोर राय, मसीहागंज चौकी प्रभारी साजेश कुमार समेत पुलिस बल पहुंच गया। दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया लेकिन, तब तक बस में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया था। सीएफओ के मुताबिक हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। यात्रियों को दूसरी बस से आगे भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बस में लगी आग का वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें