फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: गुलाब और गेंदा की खेती करने पर मिलेगा 90 प्रतिशत का अनुदान, आवेदन प्रक्रिया हुई शुरू

Sat, 27 Jun 2026 09:33 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

जिले में एक हेक्टेयर में गुलाब की खेती और दो हेक्टेयर में गेंदे की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुलाब की खेती के लिए आठ किसान और गेंदे की खेती के लिए 12 किसान चुने जाएंगे।
विज्ञापन
गुलाब की खेती - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले में गुलाब और गेंदे की खेती करने वाले किसानों को 90 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। जिले के लिए फूल की खेती के लक्ष्य निर्धारित कर दिए गए हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


बागवानी विभाग की तरफ से संचालित बागवानी विकास योजना के तहत अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के किसानों के लिए जिले को लक्ष्य आवंटित किए गए हैं। इस योजना से किसानों को लाभ मिलेगा। गुलाब या गेंदे की खेती की इकाई स्थापित करने की लागत 50,000 रुपये प्रति हेक्टेयर है। अगर इस खेती को करने के लिए किसान इच्छुक हैं तो बागवानी विभाग कुल लागत का 90 प्रतिशत यानी 45,000 रुपये की सब्सिडी प्रदान करेगा। जिले में एक हेक्टेयर में गुलाब की खेती और दो हेक्टेयर में गेंदे की खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गुलाब की खेती के लिए आठ किसान और गेंदे की खेती के लिए 12 किसान चुने जाएंगे।

किसानों को विभाग की वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्ड कॉपी के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि रिकॉर्ड, जाति प्रमाण पत्र विभाग के कार्यालय में जमा करनी होगी। जिला बागवानी अधिकारी डॉ. प्रशांत सिंह ने बताया कि पहले आओ, पहले पाओ का सिद्धांत के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन

बिना फार्मर आईडी नहीं मिलेगा लाभ

फूलों की खेती करने के इच्छुक किसानों को फार्मर आईडी का होना अनिवार्य है। बगैर फार्मर आईडी के इसका लाभ नहीं मिलेगा। इसलिए किसान तभी आवेदन करें जब उनके पास फार्मर आईडी हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें