फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बेतवा के जल स्तर में तेजी बरकरार, छोड़ा गया 84,400 क्यूसेक पानी

Sat, 29 Aug 2026 02:57 PM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शुक्रवार देर शाम तक पारीछा बांध से 84,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया।
विज्ञापन
बांध से छोड़ा जा रहा पानी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बेतवा नदी के कैचमेंट इलाके में लगातार हो रही बारिश की वजह से शुक्रवार को भी बांधों से पानी छोड़ा गया। सिंचाई विभाग के नियंत्रण कक्ष के मुताबिक शुक्रवार देर शाम तक पारीछा बांध से 84,400 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, लहचूरा से 60,200 क्यूसेक, पहाड़ी से 55,872 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन


सुकुवां-ढुकुवां बांध से 36,918 क्यूसेक पानी बेतवा में छोड़ा गया हालांकि माताटीला बांध से पानी के बहाव में कमी आई है। शुक्रवार शाम तक पानी कम होकर 40,700 क्यूसेक तक पहुंच गया। राजघाट बांध से भी अब सिर्फ 29,884 क्यूसेक पानी ही छोड़ा जा रहा है। नोडल अभियंता बृजेश कुमार पोरवाल के मुताबिक आने वाले दिनों में इसमें कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन बांधों से भी छोड़ा जा रहा पानी
पथरई 6,928 क्यूसेक
लखेरी 6,568 क्यूसेक
बड़वार 2,000 क्यूसेक
सिजार 1,688 क्यूसेक
डोंगरी 119 क्यूसेक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें