फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: आरटीई के तीसरे चरण में 24 घंटे में आए 540 आवेदन, पहले चरण में 2300 से ज्यादा का हो चुका चयन

Fri, 13 Mar 2026 10:39 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क

सार

25 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से पात्रों का चयन होगा। पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 2300 से ज्यादा आवेदनों का चयन हो चुका है। 
विज्ञापन
आरटीई (प्रतीकात्मक इमेज)) - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत तीसरे चरण की लॉटरी के आवेदन शुरू होने के 24 घंटे में 540 आवेदन हुए हैं। वहीं, प्रथम और द्वितीय चरण की लॉटरी से चयनितों की प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


आरटीई समन्वयक अनुज कुमार ने बताया पहले चरण में लॉटरी के माध्यम से 2300 से ज्यादा आवेदनों का चयन हुआ। इनमें से 1800 से ज्यादा प्रवेश फार्म लेकर दाखिला ले चुके हैं। दूसरे चरण के चयनितों को प्रवेश के आवेदन दिए जा रहे हैं। बृहस्पतिवार तक करीब 740 आवेदन अभिभावक लेकर जा चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण की शुरू हुई आवेदन प्रक्रिया के तहत 24 घंटे में 540 आवेदन ऑनलाइन आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि 25 मार्च तक आवेदन की प्रक्रिया पूर्ण हो जाएगी। इसके बाद लॉटरी के माध्यम से पात्रों का चयन होगा। उन्होंने बताया कि कई आवेदकों ने अपने वार्ड के बाहर के स्कूलों का चयन किया है। ऐसे आवेदनों को निरस्त किया जाएगा। प्रथम व द्वितीय चरण में ऐसे एक हजार से ज्यादा आवेदन निरस्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें