फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के लिए 47 मतदान केंद्र प्रस्तावित, राजनीतिक दलों के साथ एडीएम ने की बैठक

Sat, 26 Sep 2026 06:54 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बैठक के दौरान प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं।
विज्ञापन
चुनाव आयोग (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कलक्ट्रेट में शुक्रवार को इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के तहत जनपद के मतदेय स्थलों के प्रस्ताव के संबंध में मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्यीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एडीएम प्रशासन ने बैठक की। कहा कि जनपद में 43 मतदान स्थल थे, जिनमें जिन बूथों में 1400 से अधिक मतदाता हो गए हैं, वहां सहायक बूथ बनाते हुए अब जनपद में कुल 47 मतदान स्थल हो गए हैं।
विज्ञापन


एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक के तहत 10 जनपद आते हैं। इसमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, महोबा, जालौन, झांसी और ललितपुर जनपद शामिल हैं। बैठक के दौरान प्रस्तावित सभी मतदेय स्थलों के संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से सुझाव एवं आपत्तियां आमंत्रित की गईं। उपस्थित समस्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने किसी भी प्रकार की आपत्ति दर्ज नहीं कराई गई। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र सिंह यादव, अपना दल एस उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बसपा जिलाध्यक्ष भगवान दास, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गिरजा शंकर राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें