फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: ललितपुर से उरई के बीच बनेंगे 33 चार्जिंग स्टेशन, कनेक्शनधारियों को खोलने पर मिलेगी रियायत

Sun, 31 Aug 2025 02:47 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

चार्जिंग स्टेशनों के लिए आए आवेदनों में से छह को बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। इनमें चार ललितपुर के, दो उरई के हैं। 
विज्ञापन
चार्जिंग स्टेशन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडल के तीनों जिलों झांसी, ललितपुर और उरई में जल्द ही 33 चार्जिंग स्टेशन खुलेंगे। पेट्रोलियम कंपनियां (इंडियन ऑयल, एचपी और बीपीसीएल) अपने पेट्रोल पंपों पर यह सुविधा देने जा रही हैं।
विज्ञापन


कंपनी की ओर से बिजली विभाग से विद्युत कनेक्शन मांगा गया है। यह मिलते ही चार्जिंग स्टेशन चालू हो जाएंगे। इससे राहगीरों को राहत होगी। साथ ही ई-वाहन डिस्चार्ज होने पर कहीं ठहराव करने की जरूरत नहीं होगी। सरकार लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने का प्रयास कर रही है। इस कवायद में सबसे बड़ा रोड़ा ई-वाहनों की चार्जिंग है। चार्जिंग प्वाइंट न होने से वाहन स्वामियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

कई बार रास्ते में चार्जिंग खत्म होने की स्थिति में उन्हें काफी भटकना पड़ता है और फिर रात में वहीं रुकना पड़ता है। इन समस्याओं से निपटने के लिए हिंदुस्तान पेट्रोलियम, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम के अलावा कुछ अन्य कंपनियों ने मंडल में चार्जिंग स्टेशन खोलने का प्रयास कर रही है। ये कंपनियां अपने ही पेट्रोल पंपों पर यह चार्जिंग स्टेशन स्थापित कर रही हैं।
विज्ञापन


झांसी विद्युत मंडल के मुख्य अभियंता केपी खान का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन खोलने पर भी कनेक्शनधारियों को कुछ रियायत दी गई है। फिलहाल 33 चार्जिंग स्टेशनों के लिए आए आवेदनों में से छह को बिजली कनेक्शन दे दिए गए हैं। इनमें चार ललितपुर के, दो उरई के हैं। ये स्टेशन जल्द ही चालू होंगे। शेष को जल्द कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें