फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: किस्त न चुकाने से 28 आवंटियों से छिना पीएम आवास, पंजीकरण के बाद जमा करने थे 1.75 लाख

Wed, 02 Sep 2026 08:45 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

करारी में आवंटन के बाद लाभार्थियों को करीब दो लाख रुपये जमा कराकर रजिस्ट्री करानी थी। पहले चरण में 25 हजार देकर पंजीकरण कराया था लेकिन इसके बाद निर्धारित धनराशि जमा करनी थी।
विज्ञापन
जेडीए कार्यालय, झांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत करारी में बनाए गए 28 आवासों का आवंटन जेडीए ने निरस्त कर दिया है। इन आवंटियों ने आवास के लिए 25 हजार रुपये देकर पंजीकरण कराया था लेकिन, आवंटन के बाद निर्धारित धनराशि जमा कर रजिस्ट्री कराने में दिलचस्पी नहीं दिखाई। आवंटियों को अब 1.75 लाख रुपये जमा करने थे। निर्धारित धनराशि जमा न करने से यह आवंटन निरस्त कर दिए गए। अब इनका नए सिरे से आवंटन किया जाएगा।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत शहरी क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना जाना है। ईडब्ल्यूएस परिवारों को यह किफायती आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। करारी में जेडीए की ओर से पीएम आवास योजना के तहत कुल 751 आवास बनाए गए थे। एक आवास की लागत करीब 4.50 लाख रुपये बताई गई है। आवंटन के बाद लाभार्थियों को करीब दो लाख रुपये जमा कराकर रजिस्ट्री करानी थी। इसके लिए पहले चरण में 25 हजार रुपये देकर पंजीकरण कराया था। इसके बाद निर्धारित धनराशि जमा करनी थी। जेडीए ने 1.75 लाख रुपये जमा कराने को कहा लेकिन, कई नोटिस देने के बावजूद भी 28 आवंटी निर्धारित राशि जमा नहीं कर सके। इनको बैंक से ऋण लेने की भी सुविधा दी गई थी लेकिन, कई बैंक ऋण देने पर राजी नहीं हुए। इसके चलते उनका आवंटन निरस्त किया गया है। वहीं, दूसरी ओर, 28 आवंटियों ने निर्धारित धनराशि जमा कराकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया पूरी कर ली है। जेडीए अफसरों ने बताया कि केवल आवास आवंटित होना पर्याप्त नहीं है, बल्कि लाभार्थी को अपना निर्धारित अंशदान भी जमा कराकर आवास की रजिस्ट्री भी करानी होगी। जेडीए उपाध्यक्ष हिमांशु गौतम ने कहना है कि निर्धारित धनराशि जमा न कराकर रजिस्ट्री कराने वाले 28 आवंटन निरस्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें