फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच में प्रदेश में 12वें नंबर पर झांसी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कोरोना वायरस की जांच में झांसी प्रदेश में 12वें स्थान पर है। प्रदेश की राजधानी लखनऊ लगभग साढ़े दस लाख कोविड जांचों के साथ शीर्ष पर काबिज है। जबकि, गाजियाबाद दूसरे और कानपुर तीसरे नंबर पर है। हालांकि, बुंदेलखंड में जांचों के मामले में झांसी शीर्ष पर है।
विज्ञापन

प्रदेश में रोजाना दो से ढाई लाख कोविड की जांचें हो रही हैं। अब तक यूपी में 1.80 करोड़ लोगों की कोरोना वायरस की जांच हो चुकी है। लखनऊ में प्रदेश में सर्वाधिक जांचें हुई हैं। यहां पर 10.40 लाख लोगों के कोविड सैंपल की जांच हो चुकी हैं। जबकि, गाजियाबाद में 5.10 लाख, कानपुर में पांच लाख, प्रयागराज में 4.90 लाख, गौतमबुद्ध नगर में 4.71 लाख, मेरठ में 4.70 लाख, वाराणसी में 3.90 लाख, गोरखपुर में 3.51 लाख, बरेली में 3.50 लाख, आगरा में 3.30 लाख, अलीगढ़ में 3.20 लाख कोरोना के सैंपल की जांचें की जा चुकी हैं। प्रदेश में झांसी का 12वां स्थान है। झांसी में 3.10 लाख सैंपलों की जांच हो चुकी है। मौजूदा समय में झांसी में औसतन रोज तीन हजार सैंपल जांचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

बुंदेलखंड की ये है स्थिति
जनपद जांचें
बांदा 2.0 लाख
ललितपुर 1.90 लाख
हमीरपुर 1.80 लाख
जालौन 1.60 लाख
चित्रकूट 1.60 लाख
महोबा 1.40 लाख
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें