झांसी। झांसी से आगरा के बीच 25 नवंबर से स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। इस ट्रेन को अग्रिम आदेशों तक संचालित किया जाएगा। ये ट्रेन पैसेंजर गाड़ी की कमी को पूरा करेगी। इसमें ट्रेन नंबर 01807 झांसी से सुबह 6.10 बजे और 01808 आगरा से दोपहर 2.40 बजे चलेगी। इस ट्रेन को दतिया सोनागिर, डबरा, आंतरी, ग्वालियर, बानमौर, मुरैना, हेतमपुर, धौलपुर, मनिया, जाजऊ व भांडई स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ट्रेन में दस सामान्य व एक स्लीपर कोच लगेगा। इस ट्रेन में आरक्षण मिलना शुरू हो गया है।