फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान; वीडियो

Mon, 14 Sep 2026 08:33 AM IST
दीपक महाजन अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

इन सभी बुलेट में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हर बुलेट सवार पर 17-25 हजार रुपये का चालान हुआ। ट्रैफिक पुलिस का कहना है आगे भी अभियान जारी रहेगा।
 
विज्ञापन
ट्रैफिक कार्यालय में रखी गाड़ियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मॉडिफाइड साइलेंसर के सहारे पटाखे की आवाज निकालकर बुलेट दौड़ाने वाले दस युवकों को पकड़कर ट्रैफिक पुलिस ने कुल 2.07 लाख रुपये का चालान कर दिया। इन सभी बुलेट में नंबर प्लेट भी नहीं लगी थी। हर बुलेट सवार पर 17-25 हजार रुपये का चालान हुआ।
विज्ञापन


ट्रैफिक पुलिस पिछले तीन दिन से मॉडिफाइड साइलेंसर एवं प्रेशर हॉर्न के साथ बुलेट चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाए है। रविवार को भी टीआई देवेंद्र कुमार शर्मा की अगुवाई में अभियान चला। जीवनशाह तिराहा एवं किला पर कुछ युवक बुलेट के साथ हुडदंग मचा रहे थे। सूचना मिलने पर ट्रैफिक पुलिस भी पहुंची। यहां से उन्होंने तीन बुलेट पकड़ीं। जेल चौराहा, कचहरी चौराहा समेत अन्य स्थानों पर कार्रवाई करते हुए भी पुलिस ने बुलेट पकड़ी। अब तक दस बुलेट पकड़ी जा चुकी हैं। इन सभी से जुर्माना भी वसूला गया। क्षेत्राधिकारी मुकेश कुमार के मुताबिक आगे भी यह अभियान जारी रहेगा।


बुलेट खरीदने के 20 दिन बाद ही निकाल दिया साइलेंसर
मॉडिफाइड साइलेंसर के साथ बुलेट दौड़ाने वाले युवक गाड़ी के साथ लगे साइलेंसर को भी नहीं हटाने से चूके। रविवार को किले के पास से पकड़े गए बुलेट सवार युवकों ने 20 दिन पहले ही नई बुलेट खरीदी थी। इसके बाद उन्होंने साइलेंसर निकालकर मॉडिफाइड साइलेंसर लगा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें